Gujarat AMC Built New Food Cord Plaza: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने लगातार काम कर रही है। इसमे नगर निगम प्रशासन भी राज्य सरकार की पूरी मदद कर रहा है। इसी के तहत अहमदाबाद नगर निगम ने कामकाजी महिलाओं को खास तोहफा देते हुए दो बड़े फैसले लिया हैं। इन फैसलों के तहत अहमदाबाद के प्रह्लादनगर इलाके में फूड कोर्ट बनाया जाएगा और एसजी हाईवे पर वर्किंग महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
प्रह्लादनगर इलाके में बनेगा फूड कॉर्ड
अहमदाबाद महानगर पालिका की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रह्लादनगर गार्डन 4 से ऑनेस्ट रेस्टोरेंट के पास नगर निगम के प्लॉट में फूड कॉर्ड प्लाजा बनाने की योजना बनाई गई है, 6.46 करोड़ रुपये की अनुमानित खर्च होंगा। साउथ से वेस्ट एरिया के सरखेड वार्ड में एसजी हाईवे की सड़क पर करीब 28 फूड स्टॉल होंगे। इसमें डाइनिंग एरिया, टॉयलेट ब्लॉक, वेस्ट फूड कंपोस्टर मशीन, सूखा कूड़ादान, गीला कूड़ादान और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात के सोमनाथ में राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करेगी प्रदेश सरकार, इन विषयों पर होगी चर्चा
हॉस्टल में मिलेगी ये सुविधाएं
वहीं एसजी सिटी में एसजी हाईवे पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। हाईवे के पास 8.83 करोड़ रुपये की लागत से इस हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इस हॉस्टल में ट्विन शेयरिंग रूम के अलावा दो फ्लोर पर लाउंज एरिया भी होगा। ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर तैयार किए जाएंगे। इस हॉस्टल में लिफ्ट, पार्किंग समेत कई और तरह की सुविधाएं दी जाएगी। लाउंज एरिया के अलावा वेटिंग रूम, किचन एरिया, डाइनिंग एरिया और रिक्रिएशन रूम की सुविधाएं होगी। इसके लिए सड़क समिति में ठेकेदार श्रीजी कंस्ट्रक्शन से काम कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
23 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines