Gujarat Pulkit Primary School Closed Soon: गुजरात के अहमदाबाद शहर में सालों से चल रहा एक स्कूल अब बंद होने वाला है। इस स्कूल को पट्टे की जमीन पर सरकार की तरफ से बनाया गया था। हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद शहर के साबरमती इलाके में स्थित पुलकित प्राथमिक विद्यालय की। अहमदाबाद DEO की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को बंद करने प्रक्रिया की जाएगी। पहले इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर किया जाएगा।
पट्टे की जमीन पर शुरू हुआ था स्कूल
स्कूल के लिए जमीन अहमदाबाद जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जैमसिन एजुकेशन ट्रस्ट को साल 1992 में 15 साल की लीज पर दी गई थी। इस भूमि पर गुजरात बोर्ड से संबद्ध पुलकित प्राइमरी स्कूल शुरू किया गया था। कलेक्टर कार्यालय द्वारा 2007 में 15 साल की लीज़होल्ड भूमि समझौता पूरा हो गया था। इसके बाद ट्रस्ट ने कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने के लिए आवेदन किया, जिसे साल 2010 में खारिज कर दिया गया था। लेकिन तब से यह प्रक्रिया चल रही थी। फिर नवंबर 2023 में ट्रस्ट को अनधिकृत कब्जे को हटाने और सारी संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त करने का आदेश दिया गया था।
यह भी पढ़ें: गुजरात के इस शहर में बनेगा नया Food Cord Plaza; वर्किंग महिलाओं मिलेगा नगर निगम से ये खास तोहफा
डीइओ ने बनाई जांच कमेटी
स्कूल मैनेजमेंट ने कलेक्टर के आदेश के खिलाफ राजस्व विभाग में अपील की, लेकिन उस अपील को वापस ले लिया गया। सरकारी नियमों के अनुसार आरटीई अधिनियम के तहत शहर डीईओ द्वारा एक समिति का गठन किया गया। इस समिति के जरिए सभी प्रक्रियाएं की गईं। विद्यालय में स्थल निरीक्षण से लेकर दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।
स्कूल को बंद करने का आदेश
नगर डीईओ के मुताबिक जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को बंद करने का भी आदेश दिया जाएगा। इस स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाले 250 से अधिक बच्चों को दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines