Gujarat 57 municipal Corporations Not Paid Electricity Bills: गुजरात में लचर प्रशासनिक व्यस्था के चलते राज्य के नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति एकदम खस्ता हो गई है। गुजरात की ज्यादातर नगर पालिकाओं का खजाना खाली हो चूका है। राज्य में नगर पालिकाओं की खराब वित्तीय स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास अपने बिजली बिल चुकाने के भी पैसे नहीं है। खबर है कि गुजरात के 57 नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये का बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है।
नहीं भरा 311 करोड़ का बिजली बिल
एक जानकरी की मुताबिक, गुजरात के 57 नगर निगमों ने 311 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते इन नगर निगमों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से कभी भी रास्ते अंधेरो में डूब सकते हैं। राजस्व में गिरावट के कारण नगर पालिकाएं आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। पानी सहित अलग-अलग टैक्स की वसूली में नगर निगम व्यवस्था के सख्त नहीं होने के कारण प्रशासन की आमदनी घट रही है। वहीं चुनावों के मद्देनजर जन प्रतिनिधि कड़क उगाही के लिए रोक देते है। इन सब कारणों से नगर पालिका के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। अहम बात यह है कि टैक्स की रकम बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया है, लेकिन सरकार खुद इसे लागू करने के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में कब से रियायती दामों पर खरीदी जाएगी मूंगफली? कृषि मंत्री ने दी पूरी जानकारी
सरकार से कर्ज लेने नौबत
राज्य के इन नगर पालिकाओं की हालत ऐसी हो गई है कि इन्हें सरकार को प्रस्ताव सौंपकर 4 फीसदी की ब्याज पर कर्ज लेकर बिजली के बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। बिजली बिल चुकाने में असमर्थ नगर पालिका अगर ऐसा नहीं करती हैं तो स्ट्रीट लाइट बंद हो जाएगी। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
13 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines