गुजरात में कई रूट्स पर नए हाई स्पीड कॉरिडोर और 2 एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इन 2 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, दोनों ग्रीनफिल्ड होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण भी करने वाली है, जो राज्य में यातायात और परिवहन का अनुभव पूरी तरह से बदल देगी। ‘गरवी गुजराज हाई-स्पीड कॉरिडोर’ परियोजना के तहत 1020 की लागत से 1367 किमी लंबी 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बजट में 24,705 करोड़ का आवंटन हाईवे जाम और न्यू ट्रांसपोर्ट स्ट्रक्चर के विकास के लिए भी आवंटित की गई है।
12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण
राज्य में 2 नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे और 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इनमें से पहला ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे ‘नमो शक्ति एक्सप्रेसवे’ होगा, जो बानसकांठा-सौराष्ट्र समुद्रतटिय क्षेत्रों को जोड़ते हुए बनेगा। वहीं, दूसरा एक्सप्रेसवे ‘सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे’ होगा, जो अहमदाबाद-राजकोट-पोरबंदर से होकर गुजरेगा और गुजरात के 2 प्रमुख रिलीजियस प्लेस को जोड़ते हुए रिलीजियस टूरिज्म को बढ़ावा देगा।
हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए कितना आवंटन?
गुजरात में 1020 करोड़ की लागत से 1367 किमी लंबी 12 हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। हालांकि, इनके रूट्स का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही भुज-नखत्राना 4 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए 937 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही 278 करोड़ की लागत से गुजरात के महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल और टूरिस्ट डेस्टिनेशन को जोड़ते हुए हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिनका रूट अहमदाबाद से डकोर, सुरत से सचिन-नवसारी, वडोदरा से एकतानगर, राजकोट से भावनगर, मेहसाणा से पालनपुर और अंकलेश्वर से राजपिपला तक का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार 85 करोड़ की लागत से गांधीनगर-पेठपुर-महुडी रोड को 4 लेन चौड़ा और एक फ्लाईओवर भी बनाएगी।
ये भी पढ़ें- गुजरात में इस योजना की CM भूपेंद्र पटेल ने बढ़ाई राशि, किन लोगों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines