गुजरात में मानसून शुरू हुए अभी दिन हुए हैं और राज्य के 11 डैम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें, 13 डेम को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के 206 डैमों में से 9 डैम पूरी तरह से 100% भर चुके हैं, जबकि 25 डेमों में 70% से 100% के बीच पानी जमा हो चुका है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 227 तालुकाओं में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बोटाद, सुरेंद्रनगर, जामनगर और भावनगर जिलों में दर्ज की गई है। अब तक भारी बारिश के कारण राज्य में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 12 और एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं। मंगलवार को गढ़ड़ा में बाढ़ के पानी में फंसे 18 लोगों का दिल दहला देने वाला रेस्क्यू समेत अब तक राज्य में कुल 139 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
सुखभादर डेम के 4 गेट खोले
वहीं, बोटाद की भादर नदी पर स्थित सुखभादर डैम के ओवरफ्लो होने के कारण उसके 4 गेट खोलने पड़े। राज्य के 8 तालुकाओं में भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण राज्य में 193 रोड बंद करनी पड़ीं, जिनमें नेशनल, स्टेट, पंचायत और आर एंड बी की सड़कें शामिल हैं। एसटी (State Transport) की 194 ट्रिप्स भी कैंसिल करनी पड़ीं। गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दीव, दमन और दादरा नगर हवेली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
NDRF की टीम ने खोजबीन जारी
गौरतलब है कि बोटाद जिले के लाठीदड़ और सांगावदर गांव के बीच से गुजरती नदी में ईको कार बह जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। बीती शाम तक 5 लोग लापता थे। 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि 2 के शव बरामद हुए थे। आज एनडीआरएफ की टीम ने पानी के गहरे हिस्से में खोजबीन जारी रखी। इस दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह अब तक कुल चार मृतकों के शव मिल चुके हैं, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बोटाद की सोनावाला अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी पार न करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- Air India Plane Crash: 190 मृतकों के DNA की पहचान, 157 शव उनके परिजनों को सौंपे
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
19 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
1 day agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines