GPSC Postponed DYSO Exam in Gujarat: गुजरात सरकार के लिए इन दिनों भारी बारिश परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्ठी के दिन भी राज्य में ताबड़तोड़ बारिश हुई। मौसम विभाग की तरफ से गुजरात के अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसकी वजह से 28 अगस्त से शुरू होने वाली DYSO की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि एग्जाम के नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
स्थगित हुई DYSO परीक्षा
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) द्वारा आयोजित DYSO परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने बताया कि परीक्षा को स्थगित करने का फैसला भारी बारिश को लेकर पूरे गुजरात में जारी हुए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आयोग ने बताया कि मौसम विभाग ने 26 अगस्त से 29 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है। इस बीच DYSO परीक्षा करवाना उचित नहीं होगा, इसलिए आयोग ने DYSO परीक्षा स्थगित करने का बड़ा फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: CM भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान जगद्नानाथ को किया नमन
GPSC ने लिया बड़ा फैसला
जानकारी के अनुसार, गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप अनुभाग अधिकारी/उप मामलातदार वर्ग-3 की मुख्य लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, परीक्षा 28 अगस्त को होने वाली थी। लेकिन सोमवार को पूरे राज्य में भारी बारिश के कारण और मौसम विभाग द्वारा 31 अगस्त तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ताकि छात्रों को भारी बारिश के कारण यात्रा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थगित परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines