NEET 2024 Godhra Cheating Case Update: गुजरात के गोधरा में नीट परीक्षा घोटाले में फिलहाल गिरफ्तार किये गए पांचों आरोपी जेल कस्टडी में है। इस मामले में जांच कर रही एजेंसियां गोधरा परीक्षा सेंटर्स से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन, फोन से मिले 30 छात्रों की डिटेल और परीक्षा एजेंसी के दस्तावेज सहित कई महत्वपूर्ण सुराग जांच के लिए लेकर गई हैं। वहीं गोधरा पुलिस ने इस मामले में एनटीए से यह जानकारी मांगी है कि परीक्षा कैसे कंडक्ट कराई जाती है, एग्जाम के ऑब्जर्वर और सुपरवाइजर की भर्ती प्रक्रिया क्या होती है? इसके साथ ही आरोपियों से बरामद फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस मामले में पहले गोधरा पुलिस को जांच के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि एनटीए शुरुआत में पुलिस को सहयोग नहीं कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ जानकारी जुटाने के लिए गोधरा पुलिस ने दो बार NTA को मेल किया। इसके अलावा दो बार फोन पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली बुलाया और जरूरी जानकारियां मुहैया करवाई। बता दें कि 5 मई को गुजरात में गोधरा के जयराम स्कूल में NEET 2024 परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया था। कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर गोधरा के जयराम स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर पुलिस जाब्ते के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि बच्चों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का खेल हुआ है। इसके बाद पंचमहल जिले के शिक्षा अधिकारी किरीट पटेल ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई।
ये भी पढ़ेंः ‘NEET की परीक्षा क्यों रद्द नहीं करते…’, इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रिया के सरकार से मासूम सवाल
परीक्षा पास कराने के लिए इतने में की थी डील
जांच में सामने आया कि तुषार भट्ट को आरिफ वोरा ने एजेंट के तौर पर छात्रों से मुलाकात करवा कर एक-एक छात्र से परीक्षा पास कराने के लिए दस-दस लाख में डील की थी और सात लाख रुपये एडवांस लिए थे। तुषार भट्ट से पूछताछ में उनके फोन से परशुराम रॉय नामक व्यक्ति के साथ चैट में कुछ तस्वीरें मिलीं, जिसमें 11 छात्रों के नाम, रोल नंबर और उनके एग्जाम सेंटर का पता लिखा था। इसके अलावा उनकी कार से 7 लाख रुपये कैश भी बरामद हुए। जबकि अन्य आरोपी परशुराम के घर से 2 करोड़ 30 लाख रुपये के चेक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले है।
जांच में यह बात भी सामने आई कि गोधरा के आरिफ वोरा और वडोदरा के रॉय ओवरसीज के मालिक परशुराम रॉय छात्रों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का काम करते हैं। भट्ट के फोन से 30 छात्रों के संबंध में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। आरोपी टीचर तुषार भट्ट ने सभी अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट खाली छोड़ने को कहा था।
ये भी पढ़ेंः बिहार की तरह इन राज्यों में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण, कुछ कर रहे बढ़ाने की तैयारी
अब तक 5 आरोपियों को पकड़ चुकी पुलिस
अब तक गिरफ्तार आरोपियों में टीचर तुषार भट्ट, प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, रॉय ओवरसीज परशुराम रॉय, रॉय का साथी विभोर आनंद और एक बिचौलिया आरिफ वोरा शामिल है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें के मामले में मुख्य आरोपी तुषार भट्ट ने जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
गुजरात से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines