अहमदाबाद में एक महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दरिंदे ने जब पुलिस को चकमा देकर भागने की हिमाकत की, तो पुलिस ने भी उसे वही भाषा सिखाई जो ऐसे अपराधियों को समझ आती है. आनंदनगर की सोसायटी में टहलने गई महिला को छत पर बंधक बनाकर रेप करने वाले सुरक्षा गार्ड धरम सिंह को जब पुलिस सबूत जुटाने ले गई, तो उसने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने पलक झपकते ही आरोपी का हिसाब-किताब चुकता कर दिया.
घटना रविवार देर रात हेबतपुर इलाके की है. पुलिस दरिंदे धरम सिंह को पीड़िता का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद करने के लिए मौके पर ले गई थी. आरोपी के सिर पर कानून का खौफ नहीं था, उसने पुलिस पर ही हमला बोल दिया और निरीक्षक की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की. दोनों के बीच हाथापाई हुई, एक गोली चली जो कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह को जा लगी. इसके बावजूद पुलिस टीम पीछे नहीं हटी और जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मार दी.
उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला धरम सिंह महज 4 दिन पहले सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड बनकर आया था. शनिवार रात जब महिला छत पर टहल रही थी, तब इस दरिंदे ने उसका गला दबाया, उसके साथ दुष्कर्म किया और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया. अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने महज कुछ ही घंटों में सीसीटीवी खंगालकर इसे धर दबोचा. लेकिन जब उसने भागने का दुस्साहस किया, तो पुलिस की गोली उसके पैर के पार हो गई.
यह भी पढ़ें: 15 August Special: कितनी खास है स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम’ रिसेप्शन की इन्विटेशन किट, किसने बनाई और क्या हैं फीचर्स?
फिलहाल घायल कांस्टेबल और बलात्कारी धरम सिंह दोनों सोला सिविल अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि महिला से दरिंदगी के बाद अब इस आरोपी पर ‘हत्या के प्रयास’ का भी नया मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. संदेश बिल्कुल साफ है- अगर पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश करोगे, तो गोली खाओगे.
आरोपियों पर कब-कब चली पुलिस की गोली?
- 17 अगस्त (वलसाड): आरोपी अशफ़ाक शेख की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई.
- 12 सितंबर (अहमदाबाद): रंगदारी/अंगदशाही (रंगदारी) के आरोपी संग्रामसिंह सिकरवार को गोली मारी गई, क्योंकि उसने कथित तौर पर पुलिस की रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की थी.
- 24 सितंबर (गांधीनगर): बलात्कार और हत्या के आरोपी विपुल परमार को गोली मारकर ढेर कर दिया गया; उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी थी.
- 6 नवंबर (नवसारी): 15 मामलों में वांछित (वॉन्टेड) अपराधी सलमान मिर्जा को गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस पर कथित हमले के बाद गोली मारी गई.
- 8 दिसंबर (अहमदाबाद): मोइनुद्दीन बादशाह को अदालत में पेश करते समय हुई हाथापाई/झड़प के दौरान पुलिस ने गोलीबारी की.
- 10 दिसंबर (राजकोट ग्रामीण): रामसिंह साकड़िया नामक आरोपी ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गोली मारी गई.
- 16 दिसंबर (सूरत): दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) के आरोपी शिवकांत यादव को गोली मारी गई; उसने भागने की कोशिश के दौरान कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया था.
- 20 दिसंबर (गांधीनगर): बलात्कार के आरोपी रामनीत यादव को री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने का प्रयास करने पर गोली मारी गई.
- 30 दिसंबर (दाहोद): शराब मामले के आरोपी अशोक पंवार द्वारा गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस पर कथित हमला करने के बाद उसे गोली मारी गई.
- 30 दिसंबर (सुरेंद्रनगर): पंचनामा की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद दिव्यराजसिंह बोराणा को गोली लगी.
- वर्ष 2026 की घटनाएँ
- 13 मार्च (अरावली): राजस्थान से लाते समय पुलिस पर कथित हमला करने वाले सुखलाल जाट पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की टीम ने गोलीबारी की.
- 8 मई (सूरत ग्रामीण): हथियार ज़ब्ती की कार्रवाई के दौरान छिपाई हुई पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर कथित हमला करने वाले शुभम ठाकुर पर पुलिस ने गोली चलाई.
- 11 मई (सूरत शहर): गिरफ्तारी से बचने के प्रयास के दौरान पुलिस पर कथित हमला करने वाले हत्या के आरोपी राहुलकुमार जोगी को गोली मारी गई.
- 25 जून (अहमदाबाद): गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पुलिस पर कथित हमला करने वाले हत्या के आरोपी धर्मेंद्रसिंह बारड पर क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी की.
- 20 जुलाई (आनंद): बलात्कार और हत्या के आरोपी सुरेश परमार ने कथित तौर पर पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: UPI PIN बदलना है? PhonePe, Google Pay यूजर्स मिनटों में ऐसे करें चेंज, यहां जान लें तरीका
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines