Gujarat: नहीं रहे गिर के जंगल की शान, 'जय-वीरू' की दोस्ती का शानदार सफर खत्म

गुजरात के गिर जंगल शेरों के लिए काफी फेमस है। यहां दो शेरों की ऐसी जोड़ी थी, जो हर किसी का दिल जीत लेती थी। लोग प्यार से इनको ‘जय-वीरू’ बोलते थे। महीने भर में ही दोनों शेरों की मौत हो गई।

gir jungle jai veeru

गुजरात के गिर नेशनल पार्क की पहचान बन चुकी दो शेरों की जोड़ी, ‘जय-वीरू’, अब इस दुनिया में नहीं रही। सालों तक एक साथ जंगल के राजा रहे इन दोनों नर शेरों की कहानी न सिर्फ पर्यटकों की ज़ुबान पर थी, बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनकी शाही जोड़ी से मिले थे और मुग्ध हो गए थे। गिर के जंगलों में इन दो शेरों की दोस्ती फिल्म शोले के ‘जय’ और ‘वीरू’ जैसी अनूठी थी। जहां भी जाते, इनके कदम साथ-साथ चलते थे। पांच साल से जय और वीरू ने करीब 15 मादा शेरों के साथ अपने विशाल इलाके पर राज किया। इनका इलाका पर्यटन क्षेत्र से लेकर जंगल के अलग-अलग कोनों तक फैला हुआ था।

विज्ञापन

जंगल की जंग और अंत

विज्ञापन

लगभग एक महीने पहले, जब जय और वीरू अलग-अलग इलाकों में थे, क्षेत्रीय लड़ाइयों में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरू ने 11 जून को दम तोड़ दिया, जबकि कल जय ने भी आखिरी सांस ली। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद, इन दोनों को नहीं बचाया जा सका। गुजरात के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव वार्डन जयपाल सिंह ने बताया कि दोनों शेर एक ही प्राइड का नेतृत्व करते थे।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

जय-वीरू न सिर्फ गिर के जंगलों में लोकप्रिय थे, बल्कि कई वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री और रिसर्च का भी हिस्सा रहे। उनकी दोस्ती, नेतृत्व और युद्ध की कहानियां लंबे समय तक याद रखी जाएंगी। इनकी मौत से वन्यजीव प्रेमियों, वन अधिकारियों और खासतौर पर गिर सफारी पर आने वाले पर्यटकों में गहरा दुख है। परिमल नाथवानी ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गिर दौरे के दौरान इस अनोखी जोड़ी को नजदीक से देखा था और अब सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय नेताओं तक सभी ने संवेदना जताई है। अब जय-वीरू सिर्फ किस्सों में रह गए हैं, लेकिन गिर के सन्नाटे में उनकी दोस्ती की गूंज हमेशा महसूस होती रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ