Gangrape Of 8 Years Old Girl In Rajkot: गुजरात से 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां राजकोट में तीन लोगों ने मिलकर 8 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद रेप किया। रेप के बाद पत्थर से पीट-पीटकर मासूम की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है जो बच्ची के पिता के परिचित हैं। मासूम के पिता ने 6 अक्टूबर को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके एक दिन बाद पुलिस को बच्ची का शव रेलवे स्टेशन के पीछे एक सुनसान जगह से बरामद हुआ।
यह है मामला
राजकोट के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शहर की अपराध शाखा ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी बच्ची के पिता के परिचित हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और उसके बार सिर पर पत्थर से वार कर बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी बच्ची के पिता को जानते थे इसलिए उन्होंने डर के मारे बच्ची की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों शहर से फरार हो गए।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपने घर से लापता होने वाली एक आरोपी के साथ दिखी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। तीनों आरोपी बच्ची को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल उन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines