Gandhinagar News: गुजरात के गांधीनगर जिले से एसिड अटैक का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ऑटो रिक्शा चालक ने महिला होम गार्ड जवान पर एसिड से अटैक कर फरार हो गया। हमले में घायल महिला होम गार्ड को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है वारदात के कुछ घंटे पहले ही महिला होम गार्ड और ऑटो रिक्शा चालक के बीच ट्रेफिक सिंगल पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद रिक्शा चालक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात से पहले क्या हुआ?
यह वारदात गांधीनगर जिले के कलोल में स्थित छत्राल ब्रिज के नीचे हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एक पुरुष और चार महिला होमगार्ड छत्राल ब्रिज के नीचे अलग-अलग मोड़ पर तैनात थे। इस दौरान वहां एक रिक्शा चालक बेढंग तरीके से आया, जिसकी वजह से यातायात नियंत्रण में बाधा हो रही थी। इस पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड महिला जवान भावनाबेन ने उसे रोका और डाट-फटकार लगाई। इसके बाद नियम के अनुसार निर्देश दिए और वहां से जाने को कहा, जिसके बाद रिक्शा चालक गुस्सा होकर वहां से चला गया।
महिला होमगार्ड पर ऑटो चालक का एसिड अटैक
इस घटना के बाद वह अपने घर गया और वहां से घरेलू उपयोग में आने वाले तेजाब की एक बोतल लेकर छत्राल ब्रिज के नीचे पहुंचा। इस दौरान महिला होमगार्ड सामान्य रूप से अपना काम कर रही थी। तभी गुस्साए रिक्शा चालक ने तेजाब की बोतल के ढक्कन में छेद करके उसे ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड पर छिड़क दिया और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: गुजरात पुल हादसा पीड़ितों को बांटी गई 62 लाख की आर्थिक मदद, 20 लोगों ने गंवाई थी जान
आरोपी गिरफ्तार
हमले के बाद घायल महिला होमगार्ड जवान को तुरंत कलोल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें गांधीनगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हमले में महिला होमगार्ड को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। महिला होमगार्ड कर्मचारी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं, कलोल तालुका पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
15 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines