हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गांधीनगर की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत, केमिकल रिएक्शन का शक

Gujarat News: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के छत्राल इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक धमाका हो गया. इस हादसे में 3 झारखंड और 1 राजस्थान के प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई है.

विज्ञापन
गांधीनगर की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा (Photo-ANI)

Gandhinagar Factory Blast: गुजरात के गांधीनगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में 4 मजदूरों की मौत हो गई है. शहर के छत्राल औद्योगिक क्षेत्र में 15 अक्तूबर को दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ. हादसा गांधीनगर के कलोल तालुका के छत्राल GIDC फेज-4 में स्थित कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स नाम की केमिकल फैक्ट्री में हुआ.

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में केमिकल को प्रेशर वेसल में ट्रांसफर करने का काम चल रहा था. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और 4 मजदूरों की जान चली गई. ये हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे से एक बजे के बीच हुआ. औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे ने फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस हादसे में जान गंवाने वाले 4 मजदूर प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद हादसे से जुड़े हालात और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, धमाके की सटीक वजह को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार है.

मजदूरों के नाम क्या हैं?

गांधीनगर के SP रवि तेजा वसमसेट्टी ने बताया, ‘आज दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच इंडिस्ट्रियल एरिया के फेज 4 में स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विनोद सिंह, कालू टेडो, लक्ष्मण मीणा और रमेश के रूप में हुई है. इनमें से 3 लोग झारखंड के थे और 1 राजस्थान का था. मौत का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है.’

विज्ञापन

केमिकल रिएक्शन की आशंका

एसपी ने आगे कहा, ‘फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई है और तकनीकी जांच कर रही है. ये पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या ये विस्फोट किसी केमिकल रिएक्शन की वजह से हुआ या किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से. FSL टीम की तरफ से सैंपल्स की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola