गुजरात के गांधीनगर के एक सीनियर को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 3 महीनों में 19.24 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह पैसे 30 अलग-अलग खातों में जमा करवाए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है और इसकी सूचना एक सप्ताह पहले दे दी गई थी। साइबर अपराधियों ने धमकी और डर दिखाकर 30 से ज्यादा खातों से 19 करोड़ से अधिक की धनराशि निकाल ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसके बाद पता चलेगा कि इसमें कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है या नहीं। मार्च में डिजिटल गिरफ्तारी की गईं। वो लोग पीड़ित से पैसे ऐंठ रहे थे।
शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में शिकायतकर्ता एक वरिष्ठ नागरिक है, जिसके साथ ये डिजिटल फ्रॉड हुआ। इस मामले में 30 खातों की जांच की गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह बहुत बड़ा गिरोह है और इसमें अलग-अलग राज्यों के खाते हैं। अभी तक किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से संबंध की बात सामने नहीं आई है। सीआईडी साइबर सेल के एसपी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस खाता धारकों को पहचानने की कोशिश पुलिस कर रही है।
इसके साथ ही जिन लोगों ने फोन पर धमकी दी थी, उनके बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीआईडी ने बताया कि बिजनेसमैन लालजी बलदानिया नामक व्यक्ति को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। वह 30 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स में से एक का होल्डर है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर बुजुर्ग से पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यूपी के नोएडा में साइबर ठगों से मिला हुआ था।
साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता जरूरी
इस प्रकार, सोशल स्पेस पर मौजूद डेटा के कारण लोगों को टारगेट करना काफी आसान हो जाता है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से जनता के बीच साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम कर रही है। ताकि आम लोग साइबर धोखाधड़ी जैसे मामलों में न फंसे। उनकी जीवनभर की कमाई को कोई भी ऐसे ही न उड़ा कर ले जाए।
ये भी पढ़ें- गुजरात में चूहे के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines