हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गांधीनगर में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, भारी स्लैब गिरने से 12 मजदूर जख्मी; अस्पताल में भर्ती

गुजरात के कुडासन इलाके में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ. मलबे से 15 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 12 को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन
गांधीनगर में निर्माणाधीन साइट पर स्लैब गिरने से 12 मजदूर घायल [Photo-PTI]

गुजरात के गांधीनगर में बुधवार रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कुडासन इलाके में निर्माणाधीन साइट पर अचानक एक भारी धातु का स्लैब गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए. राहत और बचाव टीमों ने 15 श्रमिकों को बाहर निकाला. इनमें से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, सभी भर्ती मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है. हादसा रात करीब 9 बजे हुआ. स्लैब गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का काम शुरू किया.

12 मजदूर अस्पताल में भर्ती

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने बताया कि मलबे से निकाले गए 12 श्रमिकों को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर कहा कि भर्ती सभी 12 श्रमिकों की हालत स्थिर है और फिलहाल किसी को गंभीर चोट नहीं है.

NDRF और SDRF समेत कई टीमें मौके पर

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान में नगर निगम, जिला पुलिस, प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जुटीं. मलबा हटाने के लिए कंक्रीट और धातु काटने वाली मशीनें मौके पर लाई गईं. इसके अलावा भारी मलबा उठाने के लिए 300 टन से अधिक क्षमता वाली विशेष क्रेन भी तैनात की गई.

विज्ञापन

मलबे के नीचे किसी के फंसे होने की आशंका नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, साइट के मैनेजर और वहां काम की निगरानी करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि मलबे के नीचे अब कोई श्रमिक फंसा नहीं है. इसके बावजूद बचाव दल पूरी तरह से मलबा हटाकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई व्यक्ति अंदर न रह गया हो. हर्ष सांघवी ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल के हर हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा. फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola