असली हीरा दिखा नकली का किया सौदा, कारोबारी से ठगों ने ऐसे की 4.55 करोड़ की ठगी

Diamond Swap in Surat: सूरत में एक हीरा कारोबारी से ठगों ने 4.55 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बदला गया हीरा 10.08 कैरेट का था।

Diamond Swap in Surat

Diamond Swap in Surat: सूरत में करोड़ों रुपये के हीरों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक ठग और उसके साथी ने हीरे का खरीदार बनकर हीरा व्यापारी चिराग शाह से 4.55 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। हीरे की अदला-बदली के बाद व्यापारी को पता चला कि हीरा नेचुरल नहीं है बल्कि उसे लैब में तैयार किया गया है। इसके बाद ठग चिराग पैसे लाने का बहाना कर ऑफिस से निकल गया। फिलहाल हीरा आरोपी ने महिधरपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाई एफआईआर के अनुसार चिराग शाह के बेटे अक्षत को एक व्यापारी भरत प्रजापति का फोन आया जिसमें उसे बताया गया कि हीरा व्यापार के मशहूर मंच रैपनेट पर डी रंग और वीवीएस 2 शुद्धता वाला जीआईए प्रमाणित 10.08 कैरेट के हीरे की बिक्री हो रही है। इसके बाद अक्षत योगेश काकलोटकर के पास पहुंचा और जांच के लिए एक सैंपल ले आया। 8 जून को भरत प्रजापति और दो दलाल सनी और मिलन सुरदकर चिराग शाह के पास आए और और सभी ठग हितेश पुरोहित से मिलने के लिए पहुंचे। हितेश ने कीमत तय कर पेमेंट कुछ दिनों में करने की बात की। जिस पर शाह ने कहा कि हीरों का पेमेंट एक मुश्त करना होगा।

विज्ञापन

पैसे निकालने का बोलकर ऑफिस से फरार हुआ ठग

24 जून को दलाल सनी ने अक्षत शाह को आश्वासन दिया कि हितेश पुरोहित हीरों का एक साथ पेमेंट करने के लिए तैयार है। इसके बाद अगले दिन व्यापारी अक्षत ने योगेश काकलोटकर से हीरे लिए और एक बार फिर पुरोहित के ऑफिस पहुंचे। इसके बाद वहां हितेश पुरोहित ने हीरों की जांच की। इसके साथ ही 10 लाख रुपए एडवांस और बाकी का पेमेंट डिलीवरी पर देने की बात की। इसके बाद हितेश पुरोहित तिजोरी से पैसे निकालने की बात कहकर ऑफिस से चला गया। इस दौरान व्यापारी अक्षत शाह ने देखा कि हितेश के पास टेबल पर रखा हीरा लैब में डेवलप किया गया था। जिसका कलर, वजन और साइज वैसी ही थी जैसी की ऑरिजनल हीरे की होती है।

विज्ञापन

पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी

ठगी का पता चलने के बाद हीरा व्यापारी चिराग शाह और अक्षत शाह ने ठग हितेश पुरोहित के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन वह कह नहीं मिला। इसके बाद महिधरपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मामले में महिधरपुरा पुलिस स्टेशन के इस्पेक्टर एचएम चैहान ने बताया कि हमनें पांच टीमें बनाई हैं। जल्द ही ठग हितेश पुरोहित और उसके साथियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ