Gujarat Election: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होने जा रहा है, उनमें से अधिकांश ओबीसी-बहुल हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बार के विधानसभा चुनाव को भाजपा के 27 साल के शासन में बदलाव दिखाई दे रहा है।
पूर्व सीएम ने कहा कि दूसरे चरण में ओबीसी-बहुल विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने जा रहा है। कांग्रेस ने ओबीसी होने की संभावना वाले मुख्यमंत्री पद के अपने पत्ते खेले हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात और यह पूरा क्षेत्र कांग्रेस को वोट देगा। मुझे 27 साल लंबे भाजपा शासन में बदलाव दिखाई दे रहा है।
दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान
गुजरात में दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान जारी है। ये 93 सीटें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में आती हैं।
अंतिम फेज में इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
अंतिम चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी। सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनावी मैदान में हैं। उनके अलावा वीरमगाम से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर दक्षिण जहां भगवा पार्टी ने अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा है।
विपक्ष के नेता, कांग्रेस के सुखराम राठव छोटा उदयपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वीरमगाम, वडगाम और घाटलोडिया सीटों से लखाभाई भारवाड़, जिग्नेश मेवाणी और अमी याज्ञनिक चुनाव लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) से देवगढ़बरिया से भरत वखला, देवदार से भीमा चौधरी, गांधीनगर दक्षिण से दौलत पटेल, विरमगाम से कुंवरजी ठाकोर और घाटलोडिया से विजय पटेल दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
पहले चरण में 63.14 प्रतिशत हुआ था मतदान
कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान गुजरात में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines