Gandhinagar man made 3KG turban Video Viral: नवरात्रि का त्यौहार आने में बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। इसके आने से पहले ही देशभर में इसकी तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही हैं। साथ ही नवरात्रि आयोजकों ने अपने नृत्य कार्यक्रमों को सर्वोत्तम और अनूठी थीम देने के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसी बीच गुजरात के गांधीनगर से एक बहुत ही अनोखा वीडियो देखने को मिला है। यहां एक शख्स ने नवरात्रि के उत्सव को लेकर तीन किलो वजनी पगड़ी बनाई है और उसे अपने सिर पर सजा रखा है। इस पगड़ी की एक खास बात है कि इसमें राम मंदिर, चंद्रयान-3 की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदर्शित किया गया है। शख्स की इस कला को देखकर उनकी हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
3 KG की पगड़ी बनाई गुजरात के शख्स ने
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी 3 किलो की पगड़ी अयोध्या के राम मंदिर की एक लघु छवि, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के साथ पीएम मोदी की एक छोटी मूर्ति, दो मोर के खिलौने, चंद्रयान -3 की सफलता की एक लघु मूर्ति और दो खिलौनों से सजी है। साथ ही दाए और बाए पुरुष और महिला को डांडिया पोशाक में प्रदर्शित कर रखा है।
कला देख यूजर्स हुए मंत्रमुग्ध
हर साल 10 दिनों तक मनाया जाने वाला हिंदू त्यौहार नवरात्रि इस वर्ष 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इन दस दिनों के दौरान लोग देश भर में आयोजित होने वाले नवरात्रि कार्यक्रमों में डांडिया और गरबा नृत्य में भाग लेते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आयोजक त्यौहार मनाने के लिए बड़े आयोजन करते हैं।बता दें कि नवरात्रि भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार को विशेष रूप से देश के पश्चिमी हिस्से में लोग भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। नवरात्रि आयोजकों ने गुजरात के गांधीनगर में एक शख्स ने अनोखी पगड़ी बनाई, जिस पर ‘राम राज्य’, ‘राम मंदिर’, ‘चंद्रयान-3 की सफलता’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदर्शित किया गया है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines