हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी का जश्न मातम में बदला, फूड पॉइजनिंग से 400 से ज्यादा बीमार

गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. घटना के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं. पढ़ें विपिन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

विज्ञापन

गुजरात के दाहोद जिले के गरबाडा तालुका स्थित अभलोड़ गांव में कल रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ी त्रासदी हो गई. यहाँ सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

​जानकारी के अनुसार, तालाब फलिया में आयोजित इस शादी में मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था. रात करीब 11 बजे अचानक लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

​50 से अधिक गंभीर मरीजों को दाहोद के जायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ​150 लोग निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं.
​200 लोगों का इलाज गांव में ही डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा किया जा रहा है.
​
​घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. विभाग ने पनीर और आम के रस के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं.

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. राहत की बात यह है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी जानहानि की सूचना नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola