हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाद्य पदार्थो में मिलावट का सिलसिला जारी, मेहसाणा से पकड़ा गया सैकड़ों किलो मिलावटी मिर्च पाउडर

विज्ञापन

Mehsana News: पैसे कमाने के लिए कई मुनाफाखोर खाने पीने की चीजों में मिलावट कर या नकली सामान बेच लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक हफ्ते में ही नकली पनीर के बाद अब नकली मिर्च पाउडर की मुनाफाखोरी सामने आई है। मेहसाणा के बीजापुर से भारी मात्रा में नकली मिर्च पाउडर सहित उसे बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट ने विजापुर-हिम्मतनगर हाईवे स्थित उमिया गोदाम के प्लॉट नंबर 43 पर छापा मारकर वहां से 758 किलो रंगीन नकली मिर्च बरामद की है।

इसके अलावा तीन किलो रंग सहित पांच लाख का माल जब्त किया गया है। महेश पूनमचंद माहेश्वरी नाम का शख्स नकली मिर्च पाउडर का काला कारोबार करता था। इससे पहले कि वह बीजापुर में बाहर माल बेच पाता आरोपी को पकड़ लिया गया। कश्मीरी मिर्च जैसा रंग देने के लिए घटिया किस्म की मिर्चों में रंग मिला दिया जाता है और मोटी रकम वसूल की जाती है। फिलहाल पांच सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

राज्य सरकार सख्त

राज्य में लगातार पकड़े जा रहे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो पर राज्य के स्वस्थ मंत्रालय ने साफ़ तौर पर फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट को इस मामले में सख्ती बरतने की हिदायत देते हुए ज्यादा से ज्यादा छापेमारी कर ऐसे मिलावट खोरो को बेनक़ाब करने को कहा गया है।

विज्ञापन

नकली पनीर, नकली जीरा, नकली हल्दी, नकली घी के बाद अब बाजार में नकली मिर्च की भरमार है। मौसमी मसाले खरीदने से पहले सावधान रहें। क्योंकि बाजार में कई व्यापारी मुनाफा कमाने के नाम पर नकली खाद्य पदार्थ बेच आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola