Gujarat Himachal Election Results: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी और अंतिम परिणाम घोषित होने पर पार्टी जवाब देगी।
खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारी पार्टी शाम को अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही बात करेगी।” बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्तमान में गुजरात के चुनाव में 153 सीटों पर आगे चल रही है। इससे ये तय हो गया है कि पार्टी 127 सीटों के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रही है। साथ ही 1985 में माधव सिंह सोलंकी के कांग्रेस सरकार के 149 सीटों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।
गुजरात चुनाव नतीजों के ये हैं ताजा अपडेट
चुनाव आयोग द्वारा 12:30 बजे तक सभी 182 सीटों पर आए ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 153 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में ECI के नवीनतम रुझानों के अनुसार, 68 विधानसभा सीटों में से एक पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा वर्तमान में 24 सीटों पर आगे चल रही है। यहां राज्य में भाजपा के लिए मुकाबला कड़ा है क्योंकि कांग्रेस 40 सीटों पर आगे है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। राज्य भर में 59 स्थानों पर 68 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और करीब 75.6 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines