अरब सागर में पकड़ी गई 300 करोड़ की ड्रग्स
Edited By Amit Kasana

गिरफ्तार लोग और डग्स
Edited By Amit Kasana

गिरफ्तार लोग और डग्स
गुजरात: भारतीय तटरक्षक दल ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।
Indian Coast Guard (ICG) on the basis of intelligence input by ATS Gujarat has apprehended a Pakistani Boat with 10 crew in Indian waters carrying arms, ammunition and approx. 40 kgs of Narcotics worth Rs. 300 crores: Indian Coast Guard pic.twitter.com/oRCoCvX7fp
— ANI (@ANI) December 26, 2022
जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक दल को गुजरात पुलिस की एटीएस से खुफिया इनपुट मिला था कि नए साल पर पानी के रास्ते ड्रग्स सप्लाई की जाएगी। यह ड्रग्स नए साल पर पार्टी के लिए मुंबई, दिल्ली, यूपी समेत देशभर में सप्लाई की जानी थी।
और पढ़िए – गुजरात कोस्टगार्ड और ATS का बड़ा ऑपरेशन, हथियार और ड्रग्स ले जा रही पाकिस्तानी नाव को पकड़ा
सूचना के आधार पर जांच तटरक्षक दल ने टीम बनाकर अरब सागर में घेराबंदी की। 25 दिसंबर को आधी रात के बाद पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अपने जहाज ICGS अरिंजय को तैनात किया था।
इसी दौरान दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोक कर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीबन 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी कहां के रहने वाले हैं। यह ड्रग्स आगे कहां और कैसे सप्लाई होनी थी यह पता लगाया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: