Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में गुजरात पुलिस ने सूरत से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ड्रग पेडलर ने श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को ड्रग सप्लाई करता था। गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर की पहचान फैसल मोमिन के रूप में हुई है।
पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि पकड़ा गया ड्रग पेडलर फैसल वसई वेस्ट में रहता था। ये वही इलाका है जहां दिल्ली जाने से पहले आफताब अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा के साथ रहता था। गुजरात पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फैसल के फोन रिकॉर्ड की जांच करेगी क्योंकि उन्हें शक है कि फैसल और आफताब आपस में दोस्त हो सकते हैं।
फैसल की गिरफ्तारी कितनी महत्वपूर्ण?
पुलिस के मुताबिक, फैसल की गिरफ्तारी इसलिए महत्वपूर्ण है कि आफताब और श्रद्धा के कई दोस्तों ने दावा किया है कि आफताब ड्रग्स का सेवन करता था। दरअसल, इससे पहले दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने भी बताया था कि आफताब ने पुलिस को बताया था कि वह ड्रग एडिक्ट है। उसने यह भी दावा किया कि हत्या के दिन (18 मई को) भी उसने ड्रग का सेवन किया था।
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज
श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब को आज दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया है। गौरतलब है कि एफएसएल अधिकारी श्रद्धा की हत्या को लेकर आफताब से पूछताछ कर रहे हैं और तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रहेगी। आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट का बाकी बचा सेशन आज आयोजित किया जाएगा। पॉलीग्राफ के बाद दिल्ली पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी।
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार, 26 नवंबर को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूनावाला को दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि आफताब का गुरुवार 24 नवंबर को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में करीब आठ घंटे का पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) हुआ था।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines