डेढ़ साल के मासूम ने निगली 2 CM लंबी सेफ्टी पिन, भोजन नली में फंसी; डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ 30 मिनट में निकाला

कपड़ा मजदूर अरशद का डेढ़ साल का बेटा आयन घर में खेल रहा था. इस दौरान उसने जमीन पर पड़ी खुली सेफ्टी पिन उठाकर मुंह में डाल ली.

Toddler Swallowed Safety Pin, Surat news, Surat police, Surat New Civil Hospital, Gujarat

पिन निगलते ही बच्चे को उल्टियां होने लगीं और वह तड़पने लगा. (Image - News24)

गुजरात के सूरत में महज डेढ़ साल के मासूम ने खेलते-खेलते 2 सेंटीमीटर लंबी खुली सेफ्टी पिन निगल ली. नुकीली पिन भोजन नली में जाकर फंस गई, जिससे बच्चे की जान पर बन आई. सूरत के न्यू सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की मुस्तैदी और दूरबीन तकनीक की वजह से बिना किसी चीर-फाड़ के महज 30 से 45 मिनट के भीतर इस पिन को बाहर निकाल लिया गया.

विज्ञापन

​घटना सूरत के भेस्तान इलाके की है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले कपड़ा मजदूर अरशद का डेढ़ साल का बेटा आयन घर में खेल रहा था. इस दौरान उसने जमीन पर पड़ी खुली सेफ्टी पिन उठाकर मुंह में डाल ली. पिन निगलते ही बच्चे को उल्टियां होने लगीं और वह तड़पने लगा.

विज्ञापन

बिना सर्जरी डॉक्टरों ने निकाली

​घबराए परिजन मासूम को तुरंत सूरत के न्यू सिविल अस्पताल ले गए. जांच और एक्स-रे में डॉक्टरों ने पाया कि 2 सेंटीमीटर लंबी खुली पिन भोजन नली के ऊपरी हिस्से में अटकी हुई है. पिन नुकीली होने की वजह से भोजन नली या श्वास नली के फटने का बड़ा खतरा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए एंडोस्कोपी और फोरसेप्स का इस्तेमाल किया. डॉक्टरों की टीम ने बिना कोई ऑपरेशन या चीरा लगाए, मात्र 30 मिनट में सुरक्षित तरीके से सेफ्टी पिन को मुंह के रास्ते बाहर निकाल लिया.

प्राइवेट अस्पताल में इस इलाज का खर्च 50 से 60 हजार रुपये तक आ सकता था. इसे सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बिल्कुल मुफ्त और समय रहते इलाज देकर मासूम आयन को नया जीवन दिया है. अब आयन पूरी तरह स्वस्थ है और खाना-पीना शुरू कर चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ