Devanshi Sanghvi: सूरत के हीरा कारोबारी की 9 साल की बेटी देवांशी सांघवी ने बुधवार को 35 हजार लोगों की मौजूदगी में दीक्षा ग्रहण की। देवांशी मोहनभाई सांघवी की पोती और धनेश-अमीबेन की बेटी हैं। देवांशी का दीक्षा महोत्सव 14 जनवरी से वेसु में शुरू हुआ था।
दीक्षा ग्रहण करने के बाद इस नाम से जानी जाएंगी देवांशी
देवांशी (Devanshi Sanghvi) का दीक्षा ग्रहण समारोह आज सुबह 6.30 बजे से फिर से शुरू हुआ था। इसके बाद देवांशी ने 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में जैनाचार्य कीर्तिशसूरीश्वर महाराज से दीक्षा ली। दीक्षा लेने के बाद देवांशी अब पूज्य साध्वी दिगंतप्रज्ञाश्रीजी एम.एस.ए. के नाम से जानी जाएंगी।
संगीत, भरतनाट्यम और स्केटिंग में निपुण हैं देवांशी
देवांशी की बरसीदान यात्रा का आयोजन बीते दिन सूरत में ही किया गया था। इसमें 4 हाथी, 20 घोड़े, 11 ऊंट थे। इससे पहले देवांशी की वर्सीदान यात्रा मुंबई और एंटवर्प में भी हुई थी। देवांशी 5 भाषाओं की जानकार हैं। वह संगीत, स्केटिंग, मानसिक गणित और भरतनाट्यम में माहिर हैं। देवांशी के पास वैराग्य शतक और तत्त्वार्थ प्रसंग जैसे महान ग्रंथ हैं। उन्होंने क्यूबा में भी गोल्ड मेडल जीता था।
देवांशी के पिता की कंपनी का 100 करोड़ है सालाना टर्नओवर
देवांशी गुजरात की सबसे पुरानी हीरा निर्माण कंपनियों में से एक ‘सांघवी एंड संस’ के पिता मोहन संघवी के इकलौते बेटे धनेश संघवी की बेटी हैं। धनेश सांघवी हीरा कंपनी के मालिक हैं, उनकी पूरी दुनिया में ब्रांच हैं और सालाना कारोबार 100 करोड़ के आसपास है।
देवांशी की छोटी बहन का नाम काव्या है। उसकी उम्र पांच साल है। हीरा व्यापारी धनेश और उनका परिवार भले ही अरबपति हो, लेकिन उनकी जीवन शैली बहुत ही सरल सरल है। परिवार शुरू से ही धार्मिक रहा है।
संबंधित खबरें
गुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
1 day agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
1 day agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
2 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
3 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
5 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
8 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
10 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines