Ahmedabad Girl Family Mass Sucide: अहमदाबाद की एक लड़की ने अपने दलित प्रेमी से शादी कर ली। लड़की के इस कदम के बाद उसके पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। घटना में लड़के के पिता और भाई की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ढोलका शहर की लड़की ने करीब एक साल पहले अपने प्रेमी से शादी की थी। लड़की का प्रेमी दलित जाति से था। इसकी जानकारी के बाद लड़के के परिजन काफी नाराज हुए।
5 सितंबर की रात पूरे परिवार ने खाया जहर
कहा जा रहा है कि बेटी की शादी के बाद उसके ससुराल वालों से सामूहिक आत्महत्या की कोशिश करने वाले परिवार की नोकझोंक होती रहती थी। इससे परेशान लड़के के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने 5 सितंबर की रात जहर खा लिया। गनीमत रही कि कोई पड़ोसी किसी काम से पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और घर के सदस्यों को बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके 52 साल के पिता किरण राठौड़ और 19 साल के भाई हर्षिल की मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल में लड़की की मां 50 साल की नीताबेन और 24 साल के भाई हर्ष का इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतक किरण राठौड़ की बेटी और उसके ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार के इलाजरत सदस्यों के बयान का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines