गुजरात के सूरत में मोबाइल फोन को लेकर एक युवती ने अपनी पिता की हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 साल की एक युवती ने अपने पिता की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उन्होंने उसका फोन फर्श पर फेंक दिया था. इसके बाद युवती ने प्रेशर कुकर के ढक्कन और चाकू से उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में काजल उर्फ विक्रम नाम की युवती को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला 31 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे का है. रमेश सिंह कैलाश सिंह राजपूत घर पर पत्नी मंजुबेन और सबसे छोटी बेटी के साथ थे. तभी किसी बात को लेकर उनका काजल के साथ झगड़ा हो गया. बहस के दौरान रमेश सिंह ने काजल को घर के कामों को लेकर डांटा और उसका मोबाइल फोन छीनकर फर्श पर फेंक दिया.
पिता की इस हरकत से नाराज होकर काजल ने पर प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और उनके सिर पर कई बार वार किए. इसके बाद उसने चाकू से उनके पेट पर हमला कर दिया. इसमें रमेश सिहं गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनका काफी खून बह गया. जख्मी होने के बाद भी वह घर बाहर भाग गए, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही वह गिर गए और उनकी मौत हो गई.
आरोपी बेटी गिरफ्तार
इसके बाद परिवार ने एंबुलेंस को कॉल किया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर रमेश सिंह को जांचा. लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे. इसके बाद रमेश सिंह की पत्नी ने अपनी बेटी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज करवाया. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया. वह अभी न्यायिक हिरासत में है.
पुलिस ने क्या बताया
सूरत पुलिस के एसीपी पार्थ चोवटिया ने बताया कि घठना अमरोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 31 अक्टूबर की है. एसीपी के मुताबिक, पिता-बेटी में घर के काम को लेकर झगड़ा हुआ था, जिस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को डांटा था. जिसके बाद उसने आपा खो दिया, फिर अपने पिता पर हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
संबंधित खबरें
डिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
17 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines