Love Affairs in Gujarat: गुजरात के वडोदरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद बेटी ने पिता को फोन कर इस बात की सूचना दी तो उन्होंने समाज के लोगों को इकट्ठा कर शोकसभा बुलाई और अपना मुंडन भी करा लिया। पिता अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह करने से नाराज था। बेटी का लंबे समय से लड़के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानकारी के अनुसार यह घटना वडोदरा के लिलोरा गांव की है। बेटी के जीते जी पिता द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करने यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। वाघोडिया तहसील के छोटे से गांव लिलोरा निवासी हसमुखभाई वालंद की बड़ी बेटी अर्पिता बीकाॅम अंतिम वर्ष की छात्रा है। 12 अक्टूबर को उसने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से विवाह रचा लिया। प्रेमी ऋत्विक उसी के गांव का रहने वाला है। शादी की सूचना बेटी ने पिता को 22 अक्टूबर को दी।
बेटी से नहीं अब कोई संबंध
बेटी के इस फैसले से पिता बुरी तरह टूट गए। इसके बाद माता-पिता ने बेटी से सारे रिश्ते-नाते तोड़ते उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को बुला कर शोक सभा कर ली। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के नाम के आगे स्वर्गीय लिखवा लिया। पिता ने समाज को बताया कि अब उनका उनकी बेटी से कोई संबंध नहीं है। उनकी बेटी हमेशा के लिए मर चुकी है। बता दें कि गुजरात में प्रेम विवाह के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पाटीदार और ठाकोर समाज कानून में बदलाव की मांग उठा चुके हैं।
सीएम के सामने उठी कानून बनाने की मांग
पिछले दिनों पाटीदार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने मेहसाणा पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल के सामने भी लोगों ने यह मांग उठाई थी। तब सीएम ने आश्वासन देते हुए विचार करने की बात कही थी। इससे पहले दाहोद में एक लड़की ने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। तब भी नाराज पिता ने ऐसी ही शोक सभा का आयोजन किया था।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines