Dalit woman Brutal Murder in Bhavnagar: गुजरात के भावनगर से एक दलित महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां 4 लोगों ने मिलकर एक दलित महिला के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने 3 साल पहले अपने बेटे के खिलाफ हुए अत्याचार के केस को वापस लेने से मना कर दिया था, जिसके लिए आरोपियों ने उसके साथ पहले मारपीट की, फिर उसे जान से मार दिया। पुलिस ने चारों आपोरियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मतक महिला की पहचान गीताबेन मारू के रूप में हुई है, वहीं आरोपियों की पहचान शैलेश कोली, उसके दोस्त रोहल कोली और उनके 2 अज्ञात साथियों के तौर पर हुई है।
https://twitter.com/jigneshmevani80/status/1729041016869847418
इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस उपाधीक्षक आरआर सिंघल ने बताया कि रविवार रात को गीताबेन मारू ने हत्या से पहले चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत ने गीताबेन मारू ने बताया कि शैलेश कोली, उसके दोस्त रोहल कोली और उनके दो अज्ञात साथियों ने उन पर स्टील पाइप से हमला किया है। रविवार को हमले में घायल हुई गीताबेन मारू ने सोमवार को सर तख्तसिंहजी जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हमला और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने बताया कि मारू की मौत के बाद उसके परिवार और स्थानीय दलित नेताओं ने भावनगर के अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। परिवार वालों ने तब तक मारू के शव हस संस्कार करने से इनकार कर दिया जब तक कि चारों आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो जाते। FIR के मुताबिक, मारू को कई फ्रैक्चर और चोटें आईं है। इसके अलावा आरोपियों ने मारू के पति और बेटी को भी धमकी दी, जिससे वो भागने पर मजबूर हो गए।
यह भी पढ़ें: CBSE Date Sheet 2024: 10वीं-12वीं की डेटशीट और रोल नंबर को लेकर बड़ा अपडेट
कांग्रेस विधायक का पोस्ट
इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर कि, जिसमे उन्होंने लिखा कि ‘गुजरात में दलित हत्या और अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। कोविड लॉकडाउन के दौरान, भावनगर जिले के एक युवक गौतम मारू पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया था। फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई…जैसे ही मामला अदालत में पहुंचा, आरोपी ने डर के मारे शिकायतकर्ता को समझौते के लिए धमकाना शुरू कर दिया।’ अपने एक दूसरी पोस्ट में उन्होने लिखा-‘गौतम के परिवार ने समझौते से इनकार कर दिया और अदालत से न्याय मांगा। आरोपियों ने गौतम की मां गीताबेन पर हमला किया। उसे भावनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। संविधान दिवस के दिन हुआ यह हमला राज्य में गुंडों के बढ़ते दुस्साहस पर प्रकाश डालता है।’
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines