Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गुजरात लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक पद के लिए मुख्य परीक्षा (लिखित) के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है।
आयोग की ओर से गुरुवार को बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 19 जून 2023 को होने वाली परीक्षा (पेपर-1 और आर) को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि 21 और 23 जून 2023 (पेपर-3, 4 और 5) की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
जल्द जारी की जाएंगी नई तारीखें
आयोग ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि स्थगित परीक्षा की नई तारीख आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही घोषित की जाएगी। परिवर्तन से प्रभावित उम्मीदवारों को आगे के अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहने के लिए कहा गया है। राज्य में चक्रवात को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
गुजरात के तटीय इलाकों में लैंडफॉल शुरू
बता दें कि गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपना कहर बरपा रहा है। गुरुवार देर शाम इस विनाशकारी तूफान का कच्छ के तटीय स्थान पर लैंडफॉल शुरू हो गया। इस दौरान 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कच्छ, द्वारका, बड़ोदरा समेत कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
लोगों की मदद के लिए लगी हैं सेनाएं
इस विनाशकारी तूफान को देखते हुए भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना और तट रक्षक दलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की करीब दो दर्जन टीमों को लोगों के रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। गुजरात सरकार और केंद्र सरकार हर पल की जानकारी ले रही है।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
13 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
14 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
15 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines