---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

‘दिलजले आशिक’ की कहानी, जब खुद का दिल टूटा तो 100 को लूटा

Cyber Fraud With 100 Girls In Gujarat: गुजरात के वडोदरा से एक दिलजले आशिक की कहानी सामने आई है। आरोपी का नाम राकेश सिंह है। आरोपी ने गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश की 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी प्यार में धोखा खाने के बाद लड़कियों से नफरत करने लगा था। वह […]

---विज्ञापन---

Cyber Fraud With 100 Girls In Gujarat: गुजरात के वडोदरा से एक दिलजले आशिक की कहानी सामने आई है। आरोपी का नाम राकेश सिंह है। आरोपी ने गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश की 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। आरोपी प्यार में धोखा खाने के बाद लड़कियों से नफरत करने लगा था। वह बीते 8 साल से लड़कियों को ब्लैकमेल कर धोखा दे रहा था।

वडोदरा साइबर क्राइम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राकेश ने गुजरात ही नहीं बल्कि देशभर की कई लड़कियों को वह अपना शिकार बना रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो राकेश किसी लड़की से बहुत प्यार करता था। इस दौरान उसने लड़की पर करीब डेढ़ लाख रुपए भी खर्च किए थे। लेकिन बाद में लड़की ने किसी बात से नाराज होकर उसे छोड़ दिया। इस बात से राकेश नाराज हो गया और उसके मन में बदले की आग ऐसी लगी कि वह लड़कियों को धोखा देकर लूटने लगा।

---विज्ञापन---

मैट्रिमोनियल साइट से बनाता था संबंध

साइबर क्राइम अधिकारियों ने जब राकेश से पूछताछ की तो उसने कई खुलासे किए। पिछले 8 साल में उसने 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। वो मैट्रिमोनियल साइट से लड़कियाें के संबंध में जानकारी जुटाता उसके बाद उससे दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाता था। उसके बाद डरा धमका कर और बहला-फुसला कर उससे लाखों रुपए लूट लेता था।

ऐसे हुआ खुलासा

आरेापी राकेश स्वयं को सोशल मीडिया पर बिजनेसमैन बताता था। किसी-किसी को वह अपना परिचय जज और अधिकारी के रूप में देता था। कुछ दिन पहले वडोदरा पुलिस में एक महिला ने लाखों रुपए की ठगी का मामला दर्ज कराया। दोस्ती और प्यार के जाल में फंसा कर उसने महिला की कुछ प्राइवेट तस्वीरें मंगा ली थी। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 02, 2023 10:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola