Cyber Fraud: साइबर अपराधी धोखाधड़ी के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं, विशेष सावधानी की भी जरूरत है, क्योंकि अगला नंबर आपका भी हो सकता है। ताजा मामला गुजरात से सामने आया है। यहां विदेश दोस्त के चक्कर में एक महिला शिक्षिका 80 लाख रुपये गंवा चुकी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अप्रैल में हुई थी फेसबुक पर दोस्ती
जानकारी के मुताबिक मामला अहमदाबाद के बनासकांठा का है। यहां रहने वाली एक महिला ने बताया है कि उसे इसी साल अप्रैल में फेसबुक पर कथित तौर पर यूके निवासी जेम्स डॉसन नामक व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। महिला ने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया।
फेसबुक मैसेंजर से करती थी बात
महिला ने बताया कि इसके बाद दोनों की बात शुरू हो गई। अंग्रेजी होने के कारण वो गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करती थी। काफी दिनों तक दोनों में फेसबुक पर चैट होती रही। इसके कुछ समय बाद यूके के शख्स ने महिला से मिलने की इच्छा जताई। कहा कि वह स्वेच्छा से भारत आना चाहता है। यह सुनकर महिला उत्साहित हो गई।
महंगे गिफ्ट का दिया झांसा
महिला ने बताया कि हाल ही में जेम्स डॉसन ने उसे फोन किया और कहा कि वह भारत आया था और उसके (महिला) लिए महंगे गिफ्ट भी लाया था, लेकिन कस्टम ड्यूटी विभाग ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उससे सीमा शुल्क अधिकारी से बात करने और आवश्यक भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने सीमा शुल्क के नाम पर भुगतान किया।
पैसे ट्रांसफर और फोन बंद
इसके बाद आरोपी ने महिला को अन्य बातों में फंसा कर उससे 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब महिला ने आरोपी को फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। महिला को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत की है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines