सोचिए वो साइबर पुलिस जो लोग हमें साइबर ठगों से बचाने का काम करती हैं, अगर वही खुद एक साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो? यह सुनकर हैरानी होगी, लेकिन गुजरात के जूनागढ़ में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर पुलिस की खुद की EMail ID हैक कर ली गई। हैकर ने इस EMail का इस्तेमाल करके बैंकों को फर्जी आदेश भेजे और ठगी से जुड़े खातों को दोबारा चालू करवाने की कोशिश की। अब इस मामले ने पूरे पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
आरोपी ने साइबर पुलिस अधिकारी बनकर किया धोखाधड़ी का प्रयास
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस साइबर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी टेक्नोलॉजी को यूज करने में काफी चालाक है और उसने पेशेवर तरीके से ईमेल सिस्टम को हैक किया। उसने साइबर पुलिस की पहचान का दुरुपयोग करते हुए कई बैंकों को गुमराह किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मकसद इन फ्रीज खातों से पैसे निकालना था। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस बड़े नुकसान को टाल दिया।
आरोपी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने अब तक और कितनी बार इस तरह की धोखाधड़ी की है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि क्या इस पूरे मामले में आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य साथी भी जुड़ा हुआ था। पुलिस उन सभी बैंक EMails की भी जांच कर रही है, जिन पर आरोपी ने फर्जी मेल भेजे थे। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य राज्यों में भी साइबर अपराध को अंजाम दिया हो।
साइबर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर पुलिस विभाग
जूनागढ़ साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों से निपटने के लिए अब EMail सिस्टम की सुरक्षा और मजबूत की जा रही है। अधिकारियों ने अन्य विभागों और बैंकों को भी अलर्ट जारी किया है कि अगर किसी संदिग्ध मेल से अनफ्रीजिंग की मांग की जाती है, तो बिना पुष्टि किए कोई कदम न उठाया जाए। यह घटना यह साबित करती है कि अब साइबर अपराधी सरकारी एजेंसियों की पहचान का भी गलत इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे सतर्कता और भी जरूरी हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
12 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines