Nursing Student Died Bleeding: गुजरात के नवसारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 साल के युवक को नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार इंटरकोर्स के बाद युवती दर्द से तड़प रही थी और उसका खून बह रहा था। यह होने के बाद बावजूद उसका प्रेमी इंटरनेट पर इलाज के तरीके खोज रहा था, ऐसे में उसने ऑनलाइन इलाज ढूंढने में घंटों बर्बाद कर दिए और तब तक प्रेमिका की मौत हो चुकी थी।
मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को हाॅस्पिटल ले जाने की बजाय अपने फोन पर ‘इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग रोकने के लिए क्या करें’ के बारे में सर्च करता रहा। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार उसने ब्लीडिंग के दौरान भी संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद जलालपुर पुलिस ने ब्वाॅयफ्रेंड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।
ब्लीडिंग के कारण हुई युवती की मौत
नवसारी के एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार बहुत ज्यादा ब्लीडिंग के कारण युवती की मौत हो गई थी। उसने 108 या मेडिकल हेल्प मांगने की बजाय अपने दोस्तों से संपर्क किया। अगर उसे IV फ्लूड, ब्लड और जरूरी दवाएं समय पर मिली होती तो उसकी जान बच सकती थी।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण हुई है। एफआईआर के अनुसार महिला नवसारी में नर्सिंग कोर्स के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पहली बार आरोपी से 3 साल पहले मिली थी, लेकिन वे दो साल से अधिक समय से संपर्क में नहीं थे। करीब सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोबारा एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे 4 अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में आज छूटेंगे पसीने! 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
11 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines