हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Assembly Election: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भाजपा दे सकती है टिकट

विज्ञापन

Rivaba Jadeja: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। रिवाबा 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी। कहा जा रहा है कि उन्हें इस बार भाजपा मौजूदा विधायक की जगह चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अभी पढ़ें – जयराम रमेश बोले- G-20 का लोगो BJP का चुनाव चिन्ह बना, भाजपा प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ती

बता दें कि भाजपा जल्द ही गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में राज्य इकाई के कोर ग्रुप से मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल शामिल हैं।

तीन साल पहले रिवाबा ने जामनगर (नॉर्थ) से मांगा था टिकट

तीन साल पहले भाजपा में शामिल होने के बाद रिवाबा जडेजा ने कथित तौर पर जामनगर (उत्तर) से टिकट मांगा था। इस सीट पर बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह जडेजा हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना चाह रही है और सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, इसका मतलब यह हो सकता है कि कुछ वरिष्ठ नेताओं को हटाया जा सकता है।

बता दें कि 2017 में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं। पिछले हफ्ते पहला चुनाव पूर्व सर्वेक्षण जारी किया गया था, जिसमें एबीपी के सी-वोटर ने भाजपा को आसान जीत दिलाई थी। लगभग 23,000 लोगों में से 56 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की पार्टी को वोट देने की योजना बनाई है।

केवल 17 प्रतिशत ने कांग्रेस को और 20 प्रतिशत ने आप को वोट देने की बात कही। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनसिंह राठवा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। राठवा 10 बार के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि वे भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित हैं।

अभी पढ़ें – Himachal Election: चंबी में PM मोदी बोले- हिमाचल के नौजवानों के जीवन का 5G से होगा कायाकल्प

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें