Gujarat Longest Sea Bridge Will Be Built: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के लिए रोड कनेक्टिविटी पर खास जोर दे रही है। राज्य सरकार प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ा कर हुए समय और ईंधन की बचत करना चाहती है। अब जो लोग सौराष्ट्र से दक्षिण गुजरात या मुंबई जाना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतमाला प्रोजेक्ट्स की तरफ से गुजरात को बड़े दो प्रोजेक्ट मिले हैं।
गुजरात के 2 बड़े प्रोजेक्ट
पहला प्रोजेक्ट जामनगर से राजकोट होते हुए भावनगर तक 248 किमी लंबे 4-6 लेन राजमार्ग का निर्माण करना है। वहीं दूसरा प्रोजेक्ट भवनाग से भरूच तक 68 किमी लंबी 4-6 लेन पुल का निर्माण करना है। जामनगर से भावनगर होते हुए भरूच को जोड़ने वाला 316 किमी लंबा नेशनल हाईवे बनने जा रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद जामनगर से भरूच सिर्फ 4 घंटे में और सूरत सिर्फ 5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इससे अब जो लोग सौराष्ट्र से सूरत जाना चाहते हैं उन्हें बागोदरा या वडोदरा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? 15 से ज्यादा शहरों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा
जामनगर- भरूच एक्सप्रेसवे
वहीं जामनगर से भरूच को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे सौराष्ट्र से सूरत की दूरी को 527 किमी से घटा कर 135 किमी कर देगा। यह एक्सप्रेसवे जामनगर से शुरू होकर राजकोट, भावनगर होते हुए भरूच तक पहुंचेगा। इसलिए वडोदरा या बागोदरा बीच में नहीं आएगा। अगर इस नए एक्सप्रेसवे के नीचे समुद्र में 30 किलोमीटर लंबा पुल बना दिया जाए तो भावनगर से भरूच एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। वहीं भावनगर से सूरत की दूरी भी घटकर 243 रह जाएगी, जो फिलहाल 357 है। इसलिए भावनगर से सूरत पहुंचने में 2 घंटे से भी कम समय लगेगा।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
17 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
19 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines