Gujarat Politics: 182 सदस्यों वाले गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला अकेले मुस्लिम विधायक चुने गए हैं। बता दें कि 2017 में भी गुजरात विधानसभा के लिए मात्र तीन मुस्लिम विधायक चुने गए थे और तीनों कांग्रेस के ही विधायक थे।
13 हजार से अधिक अंतर से इमरान ने जीता चुनाव
अहमदाबाद शहर के जमालपुर-खड़िया विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने 13,658 मतों के अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भूषण भट्ट को हराया। बता दें कि यहां से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक साबिर काबलीवाला भी मैदान में थे।
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन मौजूदा विधायकों समेत छह मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें दो विधायक समेत पांच मुस्लिम प्रत्याशी हार गए। 2017 में कांग्रेस ने पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था जिसमें से तीन प्रत्याशियों की जीत हुई थी। गुजरात की आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 10 प्रतिशत है।
और पढ़िए – Bihar: कुढ़नी की सियासी पिच पर नीतीश कुमार के ‘खिलाड़ी’ बोल्ड, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ही उठाए सवाल
कांग्रेस के ये दोनों विधायक हारे चुनाव
कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक गयासुद्दीन शेख अहमदाबाद जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कौशिक जैन से हार गए। वहीं, मोहम्मद जावेद पीरजादा को मोरबी जिले के वांकानेर में भगवा संगठन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
कच्छ जिले की अब्दासा सीट पर कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार जाट ममद जंग को भाजपा उम्मीदवार और कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने करीब 9,000 वोटों से हरा दिया।
आप ने तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, सभी हारे
आम आदमी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों जमालपुर-खड़िया, दरियापुर और जम्बूसर पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से कोई भी जीत नहीं पाया।
भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 12 अल्पसंख्यक उम्मीदवार इस बार मैदान में थे, लेकिन सभी हार गए। एआईएमआईएम के दो उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे स्थान पर रहे।
हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा ने 156 सीटों पर जीत हासिल की है, जो गुजरात के इतिहास में किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पांच विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines