---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

साबरमती आश्रम में बेहोश हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, ले जाया गया अस्पताल

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम साबरमती आश्रम में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम साबरमती आश्रम में बेहोश हो गए। बताया गया कि बहुत अधिक गर्मी के कारण वह बेहोश हुए। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सामने आए वीडियो में लोग उन्हें उठाकर कार तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसी अधिवेशन के चलते कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गुजरात में मौजूद हैं। पी चिदंबरम भी यहां पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण वह बेहोश हुए और फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कार्ति चिदंबरम का कहना है कि उनके पिता अब ठीक हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

गुजरात में हो रहा है कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन

दरअसल कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कांग्रेस के तमाम नेता महात्मा गांधी आश्रम पहुंचे, जहां होने वाली भजन में भी सभी शामिल हुए। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यहीं पर पी चिदंबरम भी पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

---विज्ञापन---


गुजरात महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि है और ये दोनों ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के दो दिन के इस आयोजन की शुरुआत 8 अप्रैल को 11 बजे शुरू हो जाएगी। इसमें कई प्रस्ताव पारित हो सकते हैं और ये प्रस्ताव कांग्रेस की आगे की राजनीतिक रणनीति तय करेंगे।

First published on: Apr 08, 2025 07:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola