गुजरात के वडोदरा से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेशनल हाईवे 48 पर करजण के पास पेट्रोल पंप पर CNG कार में जोरदार धमाका हुआ और कार हवा में उड़ गई. धमाका CNG गैस भरवाते समय हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कार में कोई सवारी नहीं थी, इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार के चिथड़े हो गए. कार और उसके शीशों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए. वहीं कार धमाके से आस-पास खड़ी 2 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. लेकिन गनीमत रही कि कार के धमाके से निकली चिंगारियां पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंची, वरना बहुत बड़ा और भयानक हादसा हो सकता था.
CNG कार में कैसे हुआ धमाका?
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने पेट्रोल पंप है, जहां CNG भी भरी जाती है. एक कार ड्राइवर CNG गैस भरवाने के लिए रुका था. इस दौरान प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए कार में सवार सभी लोग गाड़ी से उतार गए और ड्राइवर पंप के कर्मचारी से गैस भरवाने लगा. इसी दौरान अचानक गैस टैंक फट गया और जोरदार धमाके के साथ कार उड़ गई.
पंप पर लोगों में मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में जोरदार धमाका हुआ था, जिससे आस-पास खड़े लोगों में दहशत फैल गई. वहीं पेट्रोल पंप पर भी कर्मचारियों में भगदड़ मच गई थी. वहीं कार में हुए भयानक विस्फोट की चपेट में आने से आस-पास खड़ी 2 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. कार में धमाके की खबर मिलते ही करजण फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से कार में और आस-पास खड़े वाहनों में लगी आग बुझाई. धमाके की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.
CNG कार में क्यों हुआ धमाका?
मिली जानकारी के अनुसार, CNG कार में धमाका होने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस भी कई एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि पुलिस को शक है कि गैस टैंक की क्वालिटी खराब होगी या गैस टैंक एक्सपायर हो गया होगा या गैस टैंक में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई होगी. इसलिए गैस टैंक फट गया और कार के परखच्चे उड़ गए.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
8 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
9 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines