हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बेमौसम बारिश से कृषि फसलों को हुए नुकसान पर शीघ्र ही राहत पैकेज घोषित करेगी गुजरात सरकार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित जिलों का दौरा कर नुकसान का सर्वेक्षण कर रहे हैं.

विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। फोटो क्रेडिट X

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की खड़ी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के समय में राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ किसानों के साथ खड़ी है.

पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राज्य के मंत्रियों ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष दौरा कर किसानों की स्थिति जानी है. प्रशासन द्वारा फसल को हुए नुकसान की समीक्षा तथा सर्वेक्षण का कार्य अत्यंत तेजी से शुरू किया जा रहा है. मैं इस संदर्भ में निरंतर मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय में हूं.”

उन्होंने कहा कि धरतीपुत्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर राज्य सरकार किसानों को इस नुकसान में सहायक होने के लिए शीघ्र ही राहत-सहायता पैकेज घोषित करेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें