---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЧреБрдЬрд░рд╛рдд рдХреЗ рдЗрди 4 рдирдЧрд░ рдирд┐рдЧрдореЛрдВ рдХреЛ CM рднреВрдкреЗрдВрджреНрд░ рдкрдЯреЗрд▓ рдХрд╛ рдмрдбрд╝рд╛ рджрд┐рд╡рд╛рд▓реА рддреЛрд╣рдлрд╛, 1664 рдХрд░реЛрдбрд╝ рдХреЗ рд╡рд┐рдХрд╛рд╕ рдХрд╛рд░реНрдпреЛрдВ рдорд┐рд▓реА рдордВрдЬреВрд░реА

Gujarat CM Bhupendra Patel Rs 1664 Crores Diwali Gift: рдЧреБрдЬрд░рд╛рдд рдХреА рднреВрдкреЗрдВрджреНрд░ рдкрдЯреЗрд▓ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдиреЗ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рдЗрди 4 рдирдЧрд░ рдирд┐рдЧрдореЛрдВ рдФрд░ 4 рдирдЧрд░ рдкрд╛рд▓рд┐рдХрд╛рдУрдВ рдХреЛ рджрд┐рд╡рд╛рд▓реА рдкрд░ 1664 рдХрд░реЛрдбрд╝ рдХрд╛ рддреЛрд╣рдлрд╛ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Gujarat CM Bhupendra Patel Rs 1664 Crores Diwali Gift: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रदेश के इन 4 नगर निगमों और 4 नगर पालिकाओं को दिवाली पर 1664 करोड़ का तोहफा दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वर्ण जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत इन 4 नगर निगमों और 4 नगर पालिकाओं में 502 विकास कार्यों के लिए 1664 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और गांधीनगर नगर निगमों, धनेरा, डाकोर और खेड़ब्रह्मा नगर पालिकाओं को आवंटित की गई है। इसमें भूमिगत सीवरेज योजना पार्ट- II के कार्यों के लिए कुल 67.70 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

अहमदाबाद को कितना मिला

सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद महानगर के बाहरी क्षेत्रों में 46 विकास कार्यों के लिए 316 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है। इन 46 कार्यों में जल निकासी, स्वेज़ प्लांट, सड़क कार्य के साथ-साथ पश्चिम क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र और उत्तर पश्चिम क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के काम भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वडोदरा को क्या मिला

वडोदरा नगर निगम को भी बाहरी क्षेत्रों में 50 कार्यों के लिए 68.04 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इन कार्यों के तहत वडोदरा शहर में जल आपूर्ति, जल निकासी, वर्षा जल कार्य, सड़क कार्य, स्ट्रीट लाइट कार्य किए जाएंगे। वडोदरा शहर नगर पालिका को भौतिक बुनियादी सुविधाओं के 370 कार्यों के लिए 755.96 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

यह भी पढ़ें: गुजरात में 13800 शिक्षकों की होगी भर्ती, दिवाली से पहले प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

सूरत को मिले 380 करोड़ रुपये

सूरत में 6 फ्लाई ओवर ब्रिज के काम के लिए 380 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिसमें वराछा क्षेत्र में सूरत-कामराज रोड पर प्रवेश निकास रैंप और श्यामधाम मंदिर जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज, सूरत-बारडोली रोड पर एपीएमसी जंक्शन के पास फ्लाईओवर ब्रिज, वल्लभाचार्य रोड पर हयात श्रीनाथजी फ्लाईओवर ब्रिज, नीलगिरि सर्कल जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज आदि शामिल हैं।

गांधीनगर में ढांचागत विकास

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में ढांचागत विकास के लिए 144.43 करोड़ रुपये मंजूर किये। इस राशि में से 36 करोड़ रुपये शहर की पहचान के कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पीडीपीयू-गिफ्ट सिटी रोड पर सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। कुल 13 कार्यों के लिए 97.43 करोड़ रुपये मंजूर हुए है। आंगनबाड़ियों और पीएचसी केंद्रों के लिए 11 करोड़ रुपये मंजूर हुए है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2024 02:54 PM

End of Article

About the Author

Pooja Mishra

рдкреВрдЬрд╛ рдорд┐рд╢реНрд░рд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 7 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдкреВрдЬрд╛ рдиреЗ рдЕрдм рддрдХ рдХреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рдФрд░ рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдмреАрдЯ рдкрд░ рдХрдИ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦреЗ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЬреБрдбрд╝рдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рд╕рд╛рдзрдирд╛ рдкреНрд▓рд╕, рд▓рд╛рдЗрд╡ рдиреНрдпреВрдЬ рдФрд░ рдбрд╛рдЗрдирд╛рдорд╛рдЗрдЯ рдиреНрдпреВрдЬ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд╕рдм-рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 2 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЬреБрдбрд╝рдХрд░ рд╣рд╛рдпрд░ рд▓реЛрдХрд▓ рдмреАрдЯ рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдкреВрдЬрд╛ рдиреЗ NRAI School of mass communication рд╕реЗ BJMC (рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди) рдХреА рдкрдврд╝рд╛рдИ рдХреА рд╣реИред ЁЯУз Email: pooja.mishra@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/bollywood-masti-47089b220 ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/PoojaMishr73204

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola