हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat: SG हाइवे पर गरबा खिलाड़ियों को नहीं होगी ये दिक्कत! अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने की खास तैयारी

Ahmedabad Police Commissioner Announcement: फिलहाल, नवरात्र के दौरान खिलाड़ियों को बेरोकटोक प्रवेश की बजाय भारी वाहनों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्नर ने खास घोषणा की है।

विज्ञापन
entry ban of heavy vehicles

Ahmedabad Police Commissioner Announcement: एसजी हाईवे पर भारी वाहनों पर एक निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्नर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। एसजी हाईवे पर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। यानी की 12 अक्टूबर तक हैवी व्हीकल की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। शहर में यातायात की समस्या को कम करने और गंभीर दुर्घटनाओं के खतरे से बचने के लिए अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त द्वारा कई फैसले लिए गए।

फिलहाल, नवरात्र के दौरान खिलाड़ियों को बेरोकटोक एंट्री की बजाय भारी वाहनों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में यातायात की समस्या को कम करने और गंभीर दुर्घटनाओं के खतरे से बचने के लिए शहर पुलिस आयुक्त द्वारा यह फैसला लिया गया है। भारी वाहनों पर बैन के बावजूद नियम का खुलेआम उल्लंघन जारी है। प्रतिबंध के बावजूद दिन में भारी वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है।

नया नोटिफिकेशन जारी 

सबसे अहम बात यह है कि भारी वाहनों को आम तौर पर हाइवे और शहर की सीमा के भीतर देर रात एंट्री की परमिशन दी जाती है। रात 11 बजे के बाद और सुबह आठ बजे तक ही वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन नए नोटिफिकेशन के बाद 12 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हैवी व्हीकल्स की एंट्री को लेकर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

शहर की सीमा के भीतर की सभी सड़कें और एसजी हाईवे जो दिन-रात भारी वाहनों के आने से गुलजार रहता है। यातायात नियमों के मुताबिक, सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक सभी सड़कों पर दिन के दौरान भारी वाहनों का की एंट्री वर्जित है।

ये भी पढ़ें-  गुजरात की GIFT City में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी का काम शुरू, ADIA ने जताई उम्मीद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola