How Ahmedabad Became Cleanest City: केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट दो दिन पहले ही जारी कर दीथी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट में इस बार गुजरात के अहमदाबाद, यूपी के लखनऊ और एमपी के भोपाल ने सभी को चौंका दिया। ये तीनों शहर इंदौर को पीछे छोड़ देश के सबसे बड़े शहर बन गए। इस रिपोर्ट में पहले स्थान पर अहमदाबाद, दूसरे स्थान पर भोपाल और तीसरे स्थान पर लखनऊ रहा। लेकिन आज हम बात सिर्फ अहमदाबाद की करेंगे। साथ ही जानेंगे कि AMC (अहमदाबाद नगर निगम) की आखिर ऐसी कौन-सी खास पॉलिसी है जिसके साथ अहमदाबाद देश का सबसे साफ शहर बना।
12500 कर्मचारी करते हैं 7 घंटे सफाई
भारत के सातवें सबसे बड़े महानगर अहमदाबाद की साफ-सफाई की जिम्मेदारी AMC के हाथों में है। शहर की सभी सड़कों पर 12,500 से अधिक श्रमिकों द्वारा पूरे वर्ष सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सफाई कार्य किया जाता है।
600 से अधिक गाड़ियां घर-घर जाकर उठाती हैं कचरा
शहर से हर दिन 4000 मीट्रिक टन ठोस कचरा (solid waste) प्रोड्यूस होता है। इस कचरे को AMC द्वारा इकट्ठा किया जाता है। फिर इसका ट्रीटमेंट करके नियमों के अनुसार निटरन किया जाता है। शहर का 50 प्रतिशत ठोस कचरा तो AMC के कूड़ेदान और सड़कों की सफाई के दौरान इकट्ठा किया जाता है। घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए पूरे शहर में 600 से अधिक ऑटो टिपर गाड़ियां तैनात हैं। ये गाड़ियां हर रोज सुबह 7 बजे से घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करती हैं। आंकड़ों की बात करें तो 1.4 लाख से अधिक घरों से 1300 मीट्रिक टन से अधिक कचरा कलेक्ट किया जाता है। इन कचरों को ट्रांसफर्स स्टेशनों के जरिए वेस्ट प्रोसेस प्लांट तक पहुंचाया जाता है। इस काम को निगरानी जीपीएस सिस्टम के जरिए मॉनिटर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Indore को पछाड़ कर अहमदाबाद बना सबसे साफ शहर, 2024 स्वच्छता सर्वे के नतीजे जारी
लोगों को किया गया जागरूक
इसके अलावा AMC ने शहर के लोगों को भी सफाई के लिए जागरुक किया। अहमदाबाद नगर निगम ने शहर में IEC एक्टिविटी शुरू की, जिसके जरिए लोगों को स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और गार्बेज डिसपोजल के लिए जागरूक किया गया। इसी एक्टिविटी के तहत समितियों का गठन किया गया, वार्डों में समूहिक बैठक आयोजित की गई और शॉर्ट फिल्म बनाई गई, जिसे स्कूलों और कई पब्लिक प्लेस में दिखाया गया। इसके अलावा AMC कर्मचारियों और पार्षदों द्वारा लोगों को ट्रेनिंग दी गई।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines