हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं विधायक सीजे चावड़ा? राम मंदिर पर कांग्रेस का रुख देख छोड़ दी पार्टी

Who Is MLA CJ Chavda Who Left Congress: राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के रुख को देखते हुए उसके विधायक सीजे चावड़ा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
MLA CJ Chavda

Who Is MLA CJ Chavda Who Left Congress :  गुजरात में कांग्रेस के विधायक सीजे चावड़ा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को झटका दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के रुख का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि अब वह भाजपा में शामिल होंगे।

सीजे चावड़ा का जन्म 29 मार्च 1958 को हुआ था। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो वह गांधीनगर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के वह प्रेसिडेंट भी रहे हैं। साल 2007 के विधानसभा चुनाव में वह हारे थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर गांधीनगर नॉर्थ से जीते थे।

विज्ञापन

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने वीजापुर सीट से जीत हासिल की थी। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ वह एक बिल्डर भी हैं। उनके पास डॉक्टरेट की डिग्री भी है।

ये भी पढ़ें: ‘बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी’ में इस बार बजेगी खास धुन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे समारोह के चीफ गेस्ट

ये भी पढ़ें: 20 से 500 रुपये में परेड देखें, टिकट कैसे बुक करें?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola