---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

अब किराए पर घर लेने के लिए करना होगा ये काम, गुजरात पुलिस का सख्त आदेश

Gujarat Police New Campaign: गुजरात में13 से 27 अक्टूबर 2024 तक राज्य भर में एक विशेष किरायेदारी रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा। किरायेदारी को थाने में दर्ज कराना अनिवार्य/मैनडेटरी है।

---विज्ञापन---

Gujarat Police New Campaign: गुजरात पुलिस की ओर से एक नई मुहिम शुरू की गई है। मकान किराए पर देने वाले मकान मालिकों के लिए जरूरी खबर है। किरायेदारों को अब मैनडेटरी रजिस्ट्रेशन से गुजरना होगा। जिसके लिए 27 अक्टूबर तक किरायेदार रजिस्ट्रेशन के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए कोई भी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। गुजरात पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

किरायेदार रजिस्ट्रेशन को लेकर 13 से 27 अक्टूबर 2024 तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा। किरायेदारी को पुलिस स्टेशन में रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है, जिसे गुजरात सिटीजन फर्स्ट ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

रजिस्ट्रेशन कराएं ऑनलाइन

गुजरात पुलिस ने ट्वीट किया है कि किरायेदार रजिस्ट्रेशन के संबंध में 13 से 27 अक्टूबर 2024 तक राज्य भर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। किरायेदारी को थाने में दर्ज कराना अनिवार्य है। जिसे गुजरात सिटीजन फर्स्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

13/10/2024 से 27/10/2024 तक किराएदारों के रजिस्ट्रेशन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अनिवार्य है और इसे गुजरात सिटीजन फर्स्ट ऐप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य सहकारी तरीके से किराएदारों के रजिस्ट्रेशन का अनुपालन सुनिश्चित करना है। तुरंत पंजीकरण करवाएं।

---विज्ञापन---

इसके अलावा ट्वीट में फिर कहा गया है कि गुजरात पुलिस के इस विशेष अभियान का उद्देश्य किरायेदारी रजिस्ट्रेशन नियमों का सख्ती से पालन करना और सभी को सुरक्षित रखना है। पुलिस का सहयोग करें, जल्द से जल्द किरायेदारी दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें- ‘गुजरात से शुरू होने वाली विकास की पहल पूरे देश की प्रेरणा बनती है’, राजस्थान CM भजनलाल शर्मा

First published on: Oct 14, 2024 01:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola