गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रोड कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहां गुजरात सरकार द्वारा राज्य के अलग-अलग शहरों के बीच सड़कों के संपर्क को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार भी गुजरात में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में राज्य सरकार की मदद कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि गुजरात में हाईवे प्रोजेक्ट के लिए 1271.02 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गुजरात में 1271.02 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसमें गुजरात के पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका जिलों में नेशनल हाइवे-151K के पोरबंदर-भांवड़-जाम जोधपुर-कलावड़ के पूरे 119.50 किलोमीटर हिस्से को 1271.02 करोड़ रुपये की लागत से पक्की सड़क के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है।
इन शहरों के बीच सफर होगा आसान
ये प्रोजेक्टेड रोड पोरबंदर के पास नेशनल हाईवे-51 के साथ पोरबंदर जंक्शन से शुरू होती है और भानावद, जाम जोधपुर को जोड़ती है और कलावद के पास नेशनल हाईवे-927D के साथ कलावद जंक्शन पर समाप्त होती है। नेशनल हाईवे-151K राज्य के 3 बड़े स्टेट हाईवे को जोड़ेगी। नेशनल हाईवे-151K पोरबंदर-खंभालिया (NH-927के), जूनागढ़-जामनगर (NH-927डी) और राजकोट-पोरबंदर (NH-27) के बीच एक संयोजक के रूप में काम करेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात में हीटवेव इमरजेंसी के लिए राजकोट तैयार, सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड
मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी घोषणा में ग्रेड-सेपरेटेड स्ट्रक्चर, 8 मेजर ब्रिज और 10 बाईपास के साथ इस स्टेट हाईवे के अपग्रेडेशन की बात की है। उन्होंने बताया कि इससे गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
21 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines