BSF: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के भुज सेक्टर पर सेंधमारी करते 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। इसके अलावा भुज सेक्टर के क्रीक और हरामी नाला के सबसे दुर्गम, दलदली और कठिन क्षेत्रों में मछली पकड़ने वाली 79 नौकाओं को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच की गई हैं। इसी अवधि में गुजरात के तटीय और क्रीक क्षेत्र से 250 करोड़ रुपये की हेरोइन के 50 पैकेट और 2.49 करोड़ रुपये की चरस के 61 पैकेट भी बरामद किए गए।
https://twitter.com/ani_digital/status/1609855098309718016?s=20&t=LIR1X-TGQOSRgJ14zHsptg
गुजरात बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया, “बीएसएफ ने गुजरात स्थायी ठिकानों की स्थापना करके सर क्रीक और हरामी नाला क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है”। आगे बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि इसके अलावा, 22 भारतीयों, चार पाकिस्तानी, दो बांग्लादेशी, दो कनाडाई और एक रोहिंग्या को भी विभिन्न अवैध सीमा पार गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बीएसएफ गुजरात को राजस्थान के बाड़मेर से लेकर कच्छ के रण और क्रीक क्षेत्र तक 826 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें गुजरात के तटीय क्षेत्र के 85 किलोमीटर भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines