Ahmedabad: मैट्रिमोनियल साइट्स से अहमदाबाद की एक डर्मेटोलाॅजिस्ट के साथ 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। डर्मेटोलाॅजिस्ट ने अपना जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा लिया। यहां ब्रिटेन के एक हार्टस्पेशलिस्ट ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ 18 लाख रुपए की ठगी कर ली। अधिकारियों के मुताबिक ब्रिटेन का यह हार्टस्पेशलिस्ट 22 महिलाओं से 4.50 करोड़ रुपये लूट चुका है।
यह है मामला
अगस्त में अहमदाबाद की 35 वर्षीय डर्मेटोलाॅजिस्ट ने वुमन हेल्पलाइन नंबर काॅल पर जानकारी दी कि एक डाॅक्टर लापता हो गया है। डर्मेटाॅलोजिस्ट ने बताया कि डाॅक्टर दिलीप कुमार जिससे वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर मिली थी। अब गायब हो गया है। महिला ने इसकी शिकायत सीआईडी साइबर क्राइम से की। साइबर क्राइम की जांच में सामने आया कि दिलीप कुमार नाम के इस डाॅक्टर ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग प्रोफाइल बनाकर 30-40 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। वह अब तक 22 महिलाओं से 4.50 करोड़ रुपये लूट चुका है।
प्यार के जाल में फंसाकर करता था ठगी
सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि डर्मेटाॅलोजिस्ट को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। कथित हार्ट विशेषज्ञ की मैट्रिमोनियल साइट्स पर 30-40 प्रोफाइल हैं। इस साइट पर वह पहले महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाता था। इसके बाद इमरजेंसी बताकर वह महिलाओं से पैसे मांगता था। इसके अलावा वह महिलाओं से महंगे-महंगे उपहार भी मांगता था।
इमरजेंसी बताकर करता पैसों की डिमांड
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उस डाॅक्टर से महिलाएं इतनी ज्यादा इंप्रेस थीं कि वह उनके खिलाफ शिकायत देने के लिए भी तैयार नहीं होती थी। फिलहाल सीआईडी इस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों को शक है कि डाॅक्टर ने इसी तरीके से और कई महिलाओं के साथ ठगी का काम किया होगा।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines