गुजरात के भरूच जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है. वागरा तालुका की सायखा GIDC स्थित एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ. इसमें 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. इसके अलावा कई जख्मी बताया जा रहा है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.
हादसा भरूच के वागरा स्थित सायखा GIDC की ‘SynZeal Pharmachem कंपनी में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 15 हजार लीटर क्षमता वाला केमिकल रिएक्टर अचानक फट गया.
विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट की भारी-भरकम मशीनरी के परखच्चे उड़ गए और लोहे की चादरें दूर-दूर तक जा गिरीं. इस भयंकर हादसे के बाद प्लांट में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में भारी धुंध छा गई और लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
फिलहाल, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर यह जांच कर रही हैं कि यह हादसा किन कारणों से हुआ और क्या कंपनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे या नहीं.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
19 hrs agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
1 day agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
2 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
4 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
7 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
9 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
11 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines