Gujarat News: गुजरात की राजनीति में पाटीदार आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे BJP विधायक हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बुधवार को अहमदाबाद ग्रामीण कोर्ट ने उनके समेत 3 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. 2018 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन मामले में हुए दंगे में भूमिका के मामले में यह कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि पिछले कई बार से वह आदालत में अनुपस्थित रहे हैं. जिस पर बुधवार को कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़ा है मामला
साल 2018 में गुजरात के अहमदाबाद स्थित निकोल क्षेत्र में पाटीदार आरक्षण शुरू हुआ था. जिसके बाद इस प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया था. इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों को संभालाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. इस मामले में आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे हार्दिक पटेल सहित उनके सहयोगियों पर मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा है. बताया गया है कि हार्दिक पटेल बार-बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे. जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया.
यह भी पढ़ें- गुजरात में 12 दिसंबर को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP, CM भूपेंद्र पटेल समेत 20 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ
पुलिस तालाश में जुटी
कोर्ट के आदेश के बाद अहमदाबाद पुलिस ने सभी को तलाश करना शुरू कर दिया है और इसके लिए टीमें बनाई गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हार्दिक पटेल के खिलाफ अन्य गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुकें हैं. साल 2020 में हार्दिक पटेल को एक अन्य मामले जेल भेजा गया था.
यह भी पढ़ें- कौन हैं गुजरात के विसावदर से MLA बने गोपाल इटालिया? जिन्होंने BJP के गढ़ में AAP को दिलाई जीत
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines