Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने 93 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। बता दें कि 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।
पीएम मोदी आज को गुजरात में कनकराज, पाटन, सोजित्रा और अंत में अहमदाबाद में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह बेचराजी, विजापुर और गांधीनगर दक्षिण में भी रैलियां करेंगे और वडोदरा में रोड शो करेंगे।
चुनाव प्रचार में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस!
पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस चुनाव प्रचार में भाजपा से पिछड़ती दिख रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खुद राहुल गांधी की बहुत कम जनसभाएं गुजरात में हुईं। वहीं, कांग्रेस ने मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के माध्यम से कुछ जगहों पर प्रचार में दिखी।
अब दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए शुक्रवार को अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भिलोदा और गांधी नगर दक्षिण में रैलियां करेंगे।
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में एक मेगा रोड शो किया। गुरुवार को मोदी दो दिनों के अंतराल के बाद गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए लौटे। उनका तीन घंटे का मेगा रोड शो 16 विधानसभा क्षेत्रों गुजरा, जहां 5 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।
रोड शो के जरिए तय की 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो के जरिए 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। पीएम मोदी का रोड शो नरोदा गाम से शुरू हुआ और गांधीनगर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित प्रमुख हस्तियों के स्मारकों पर कम से कम 35 स्टॉप पर रूके।
पीएम ने अपने रोड शो के दौरान ठक्करबपानगर, बापूनगर, निकोल, अमराईवाड़ी, मणिनगर, दानीलिंबाडा, जमालपुर खड़िया, एलिसब्रिज, वेजलपुर, घाटलोडिया, नारनपुर, साबरमती जैसे कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया।
पीएम ने सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
पीएम ने अपने पिछले ‘गरीबी हटाओ’ अभियान पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वास्तव में सबसे पुरानी पार्टी के शासन में गरीबी बढ़ी है क्योंकि कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए केवल नारे लगाए और लोगों के लिए काम करने के बजाए उन्हें सिर्फ गुमराह किया।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
22 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
22 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines